उरई । माधौगढ़ तहसील के दो दर्जन से अधिक गाँव लगातार तीन सालों से बाढ़ की विभीषिका झेल रहे है लेकिन इसके स्थाई समाधान के लिए अब रामपुरा ब्लाक प्रमुख अजीत सिंह सेंगर इस विकट समस्या को शासन स्तर पर ले जाने की तैयारी में जुट गए है।
जालौन टाइम्स से हुई बातचीत में उन्होंने बताया कि पिछले कई सालों से क्षेत्र के दर्जनों गाँव बाढ़ से प्रभावित होते है जिसके परिणामस्वरूप वहाँ के लोगो के जीवन यापन करना भी दुर्लभ हो रहा है बाढ़ उनकी फसलों के साथ साथ घर में रखे अनाज,भूसा,गृहस्थी ,समेत दैनिक उपयोग की जरूरी चीजों को भी नष्ट कर देती है जिस कारण पूरे साल भर यहाँ के लोगों को संकट का सामना करना पड़ता है यहाँ तक कि क्षेत्र के आर्थिक रूप से कमजोर लोग अपनी बहिन बेटियों के हाथ भी पीले नही कर पाते है उन्होंने कहा कि इस विराट समस्या को हम क्षेत्रीय विधायक व अन्य जनप्रतिनिधियों के सहयोग से शासन स्तर पर ले जाने का प्रयास करेंगे जिससे इस बड़ी समस्या का स्थाई समाधान निकाला जा सके।
बताते चलें कि पिछले सप्ताह राजस्थान के बैराज से छोड़े गए पानी ने यमुना व चम्बल की नदियों में उफान ला दिया था जिसके बाद कल से दोनों नदियों के जलस्तर में कमी होना शुरू हुआ है।








Leave a comment