उरई। प्रदेश के मत्स्य पालन मंत्री और राज्य मंत्रिमंडल में जिले के प्रभारी डॉ संजय कुमार निषाद ने साफ सफाई का संदेश देने के लिए अनुसूचित जाति बाहुल्य शहर के बघौरा मोहल्ले में खुद झाड़ू उठाकर सड़क बुहारी। जिलाधिकारी चांदनी सिंह ने भी उनका हाथ बंटाने के लिए झाड़ू थाम ली थी।
इस दौरान मंत्री जी ने कहा कि शहर और गांव को सुंदर स्वच्छ और गंदगी से मुक्त बनाने के लिए प्रत्येक इंसान का योगदान जरूरी है। स्वच्छता की शुरुआत सबसे पहले हमें स्वयं से ही करनी होगी। उन्होंने अधिशासी अधिकारी उरई को निर्देशित किया कि प्रत्येक दिन महा अभियान के तहत एक सड़क चयनित कर सफाई सफाई कराई जाए ताकि शहर और गांव को स्वच्छ बनाया जा सके। उन्होंने प्रधानमंत्री जी के स्वच्छ भारत अभियान को व्यापक स्तर पर लागू करने का आह्वान किया। स्वच्छ भारत के सपने को साकार करने के लिए विशेष स्वच्छता अभियान शुरू किया जाएगा। उन्होंने झाड़ू लगाकर शहरवासियों को स्वच्छ रखने का संदेश दिया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ अभय कुमार श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व पूनम निगम, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट उप जिलाधिकारी अंकुर कौशिक, नगर मजिस्ट्रेट कुंवर वीरेंद्र मौर्य, अधिशासी अधिकारी विमला पति आदि अधिकारी व सफाई कर्मियों ने भी उनका अनुसरण करते हुए झाड़ू लगाई।








Leave a comment