सिरसाकलार-उरई। मेडिकल स्टोर संचालक नवीन पुरवार के पुत्र कृष्णा ने जेईई मैन की परीक्षा में सफल होकर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया है। कृष्णा को 2128वी रेंक मिली है।
नवीन पुरवार के दो बेटों में बड़े कृष्णा ने इंटर तक की शिक्षा कानपुर से हासिल की। उन्हें पहले प्रयास में जेईई मैन में सफलता नहीं मिल पायी थी। धुन के पक्के कृष्णा ने इसके बाद कोटा राजस्थान में दो वर्ष कोचिंग की और आखिर इस बार उनका सिलेक्शन हो गया। कृष्णा की सफलता पर उनका पूरा परिवार खुशी से झूम रहा है।








Leave a comment