उरई | सहकार भारती उत्तर प्रदेश द्वारा आगामी 18 सितंबर को गाजियाबाद में प्रदेश महिला सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है जिसमें उत्तर प्रदेश के सभी जिलों से महिला प्रतिनिधि शामिल होगी।

सम्मेलन को तैयारी को लेकर जेल रोड स्थित नगर कार्यालय पर सहकार भारती की बैठक हुई जिसमे    जिला अध्यक्ष उपेंद्र सिंह राजावत ने कहा कि सहकार भारती के  स्वयं सहायता समूह एवं महिला प्रकोष्ठ सहकारी महिला प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों को महिला सम्मेलन में आमंत्रित किया गया है सम्मेलन का उद्घाटन   सहकार भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीनानाथ ठाकुर  मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार की ग्रामीण विकास राज्य मंत्री श्रीमती विजयलक्ष्मी गौतम होगी 

  बैठक में जिला सह संगठन प्रमुख एवं सदस्यता प्रभारी राजकुमार गुप्ता ने कहा कि 15 सितंबर को सदस्यता अभियान की अंतिम तिथि है अतः जिले के सभी पदाधिकारी अपनी सदस्यता रसीद जमा कर दें बैठक में  जिला महिला प्रमुख रमा रानी कुशवाहा जिला एसएचजी प्रमुख सविता विश्वकर्मा  जिला संगठन प्रमुख सिया शरण व्यास जिला महामंत्री श्याम करण प्रजापति पुरुषोत्तम गुप्ता अनुभव गुप्ता रविंद्र सिंह परमार मनोज कुमार सिंह कुंदन सिंह शिव नंदन सैनी  ब्रजेंड्र सिंह योगेंद्र अहिरवार उमाशाकर निषाद समर सिंह चौहान राकेश सिंह विक्रम कुशवाहा सहित प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे

Leave a comment