उरई। पुलिस ने मंगलवार से 1 माह का यातायात जागरूकता अभियान शुरू किया। इस उपलक्ष्य में राजपाल रिसोर्ट में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में केन्द्रीय लघु, मध्यम और सूक्ष्म उदयोग राज्य मंत्री भानु प्रताप वर्मा उपस्थित रहे। उनके अलावा जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी, सदर विधायक गौरी शंका वर्मा, जिलाधिकारी चांदनी सिंह और पुलिस अधीक्षक रवि कुमार की उपस्थिति भी उल्लेखनीय रही। अभियान के दौरान यातायात नियमो के पालन के लिये लोगो को जागरूक करने हेतु एल्ड्रिच पब्लिक स्कूल के प्रबन्धक अजय इटौरिया डॉ0 ममता स्वर्णकार के सहयोग से स्कूलो और सार्वजनिक स्थानो पर गोष्ठियां आयोजित करेगंे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सहित सभी वक्ताओ ने दो पहियां वाहन चालको से हेलमेट पहनने में कोताही न करने और चार पाहियां वाहन सवारो से अनिवार्य रूप से सीट बेल्ट का उपयोग करने की अपील की ताकि हादसा होने पर वे प्राण घातक क्षति से बच सके।
एसपी ने कहां कि वाहन चलाने में यातायात नियमो का अक्षरशः पालन करें क्यांेकि इसमें लापरवाही के कारण ही हादसे होते हैं। उन्होने चालान से बचने के लिये वाहन चालको से ड्राइविंग लाइसेन्स साथ रखने में भूल न करने की हिदायत भी दी।








Leave a comment