जालौन-उरई । पत्रकार के निधन पर शोकसभा का संपन्न हुई। जिसमें दिवंगत पत्रकार को श्रृद्धांजलि दी गई। गोहन में वरिष्ठ पत्रकार सुरेश माहेश्वरी का आकस्मिक निधन होने पर पत्रकारों में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन पर नगर के पत्रकार उन्हें श्रृद्धांजलि देने के लिए कोतवाली रोड पर एकत्रित हुए। जहां महेश स्वर्णकार की अध्यक्षता में शोकसभा संपन्न हुई। जिसमें सुरेश माहेश्वरी को श्रद्धांजलि देते हुए उपस्थित पत्रकारों ने दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत पत्रकार की आत्मशांति एवं दुखी परिवार को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की। इस मौके पर गंगाराम चौरसिया, आलोक खन्ना, विवेक मिश्रा, अनुराग श्रीवास्तव, बृजेश उदैनियां, राकेश प्रजापति, बबलू सेंगर, सुनील श्रीवास्तव, राजेंद्र बाथम, रामकेश साहू, जावेद अख्तर, पुष्पेद्र यादव, कपिल सोनी, धर्मेंद्र सिंह चौहान, ब्रह्मकिशोर श्रीवास्तव, विष्णु अग्रवाल, कौशल किशोर श्रीवास्तव, प्रदीप गुप्ता, इरफान पठान, आलोक शर्मा, पवन याज्ञिक, लकी, अनिल गुप्ता, रामबहादुर साहू आदि मौजूद रहे।





Leave a comment