उरई। पहाड़गांव के इण्टर कालेज में कुछ लोगो द्वारा भीतर घुसकर अध्यापकांे के साथ-साथ छात्राओं के प्रति भी अशोभनीय अभद्र टिप्पणियां शुरू कर दी जाने से भय का माहौल व्याप्त हो गया। बाद में इण्टर कालेज के प्राचार्य ने पुलिस और प्रशासन को सूचित कर सुरक्षा व कार्यवाही की मांग की है।
कैलिया थाने के पहाड़गांव में श्रीराम इण्टर कालेज में गांव के ही कुछ दबंग किस्म के लोगो ने निरीक्षण के बहाने घुसकर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुये उपद्रव कर डाला। विद्यालय स्टाफ ने किसी तरह उन्हे नियंत्रित किया। बाद में प्रधानाचार्य ने जब पुलिस अधीक्षक को फोन करके सुरक्षा की गुहार लगायी तो क्षेत्र में ही मौजूद अपर पुलिस अधीक्षक उनके निर्देश पर कालेज पहुँचे और शिक्षको व छात्राओं को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
प्रधानाचार्य ने घुसपैठियांे के खिलाफ पुलिस के अधिकारियों, जिलाधिकारी व जिला विद्यालय निरीक्षक को लिखित शिकायत भेजी है। 

Leave a comment