शिकायतकर्ताओं को बार-बार अधिकारियों के चक्कर लगाने के लिये मजबूर करना ठीक नहीं, सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी की हिदायत


उरई। डीएम चांदनी सिंह ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में अधिकारियांे को हिदायत दी कि वे शिकायतकर्ताओं को अपनी शिकायत के लिये बार-बार उनके चक्कर लगाने का अवसर न दें। उन्होने कहां कि शिकायत का एक बार में ही न्याय पूर्ण निस्तारण के लिये तत्पर रहने की आदत वे अपने में डालेें।
सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन आज गल्ला मण्डी स्थित तहसील सभागार में किया गया। उन्होने कहां कि शासन इसी मंशा से सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन करा रहा है कि इस दिन पीड़ितो को अपनी शिकायत सीधे अधिकारियों के सामने रखने का मौका मिले ताकि उनका त्वरित निदान हो सके। इसलिये इस फोरम पर आने वाली शिकायतों को शासन की मंशा के अनुरूप अधिकारियों को गम्भीरता से लेना चाहिए। पुलिस अधीक्षक रवि कुमार भी इसमें मौजूद रहे।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में आज 32 शिकायतें प्राप्त हुयी जिनमें 3 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सदर राजेश कुमार सिंह, परियोजना निदेशक शिवाकांत द्विवेदी, जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र त्रिपाठी जिला पंचायत राज अधिकारी अवधेश कुमार सिंह सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।  

Leave a comment