उरई। नगर निकाय चुनाव के लिये भारतीय जनता पार्टी वार्ड स्तर तक कटिबद्ध होकर जुटी हुयी है। इसके तहत 7 नवम्बर तक हर घर सम्पर्क अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें सुनिश्चित किया जा रहा है कि पार्टी के समर्थक किसी परिवार का नाम वोटर लिस्ट में न छूट पाये।
किसी अभियान के तहत सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा और पार्टी के जिलाध्यक्ष रामेन्द्र सिंह बना जी ने जालौन नगर व एट नगर में जन सम्पर्क किया। जालौन नगर में उनके साथ मण्डल प्रभारी और झांसी के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय दुबे, जालौन नगर अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह राजावत, महांमंत्री कुंवर सिंह यादव राजीव मिश्रा, संजीव खत्री, जय नारायण राठौर, डॉ0 बृजेन्द्र दुबे, आदित्य भूषण तिवारी, पुनीत मित्तल, मलखान दोहरे, ललित शुक्ला, धीरज बाथम, गिरीश गुप्ता, रामू गुप्ता, नीरज दुबे आदि थे।
एट में रामू निरंजन, परमेन्द्र तोमर, अजय राठौर, अमित दुष्यंत निरंजन, टिंकू राजपूत कार्तिक त्रिपाठी, प्रद्युमन द्विवेदी आदि जन सम्पर्क अभियान में रहे।






Leave a comment