उरई । कालपी कोतवाली क्षेत्र में घर में घुस कर सगी बहिनों के साथ तमंचे की नोंक पर सामूहिक दुष्कर्म के प्रयास का आरोप सामने आया है | हालांकि पुलिस घटना से अनभिज्ञता जता रही है जबकि लड़कियों के पिता ने कोतवाली में घटना को ले कर प्रार्थना पत्र देने की बात कही है | ख़ास बात यह है कि आरोपित किये जा रहे युवक भी सगे भाई हैं |

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने बताया कि रविवार की रात को वह अपने खेत में पानी लगा रहा था। घर पर उसकी 15 व 17 वर्षीया  बेटियां अकेली थी तभी मौका पाकर गांव के ही दो युवक उसके घर की दीवार फ ांदकर घुस आए  और घर में सो रही उसकी दोनो पुत्रियों को तमंचा दिखाकर धमकाते हुए उनके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया युवतियों के शोर मचाने पर आसपास के लोगों को आता देख उक्त युवक भाग गए। इस बावत कोतवाल जितेंद्र सिंह का कहना है कि ऐसी कोई घटना उनके संज्ञान में नहीं है \  अगर तहरीर मिलती है तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a comment