कोंच-उरई | नगर निवासी सुरेश कुमार गुप्ता ने समाधान दिवस में जिलाधिकारी से फर्जी बैनामा के जरिये खेल का भंडाफोड़ किया है |
शनिवार को यहाँ थाना समाधान दिवस में जिलाधिकारी चांदनी सिंह को शिकायती पत्र देते हुए पटेल नगर बड़ा मील निवासी सुरेश गुप्ता बाबू जी ने बताया कि जवाहर नगर कोंच निवासी राजेन्द्र प्रसाद तिवारी पुत्र स्व. किशन प्रसाद तिवारी फर्जी बैनामा नामा का कूटरचित खेल खेलता है, जिसमें उसका साथ कई लोगों द्वारा योजनाबद्ध तरीके से भूमि हड़पने में किया जाता है। इनमें प्रमुख रूप से नक्शा बनाने वाले शामिल हैं जो दूसरे के प्लाट , मकान व दुकान की चौहद्दी बनाकर रजिस्ट्री में लगाते हैं , बैनामा में गाटा संख्या व चौहद्दी दोनों भिन्न होती है। सुरेश गुप्ता ने बताया कि गिरोह रात्रि में बलपूर्वक घर पर धावा बोलकर पहले उनकी संपत्ति लूटटा है फिर बाद में जमीन पर कब्जा करटा है। राजेन्द्र प्रसाद ने नक्शा नवीस से मिलकर गाटा संख्या 2043 के फर्जी कागज़ तैयार कराये और उनके आधार पर 10 जनवरी 2020 को बैनामा लिखवा लिया जो सब रजिस्ट्रार ऑफिस में लेखपत्र संख्या 183/2020 में दर्ज हैं जबकि जो नक्शा लगाया गया वह 1122 गाटा संख्या का अंश था | उंन्होने बताया कि बिना किसी मालिकाना हक का बैनामा करना तथा उसके आधार पर किसी की संपत्ति पर लूटपाट व कब्जा करना संवैधानिक तथा भारतीय दण्ड संहिता के तहत जघन्य अपराध की श्रेणी में आता है। सुरेश गुप्ता ने बताया कि 12 जनवरी 2020 को दलबल के साथ गोलबन्द होकर हथियारों से लैस 80-100 लोगों के साथ उसकी भूमि पर हमला करवाया व लूटपाट तथा कब्जा करने का प्रयास करवाया। नक्शे में दिखाए गए प्लाट व दुकान का कोई मालिकाना कागजात या दुकान का पास नक्शा व नगर पालिका असस्मेंट भी नहीं है। यह एक पूर्णरूपेण कूटरचित षड्यंत्र तथा फर्जीवाड़े का स्पष्ट उदाहरण है। उंन्होने बताया कि राजेन्द्र प्रसाद ने किस मालिकाना आधार पर बैनामा किसी को किया, इसकी गहन जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही अमल में लायी जाए।






Leave a comment