कोंच-उरई | शनिवार को बार एसोसिएशन की नव निर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह उरई रोड स्थित आशीर्वाद होटल मे आयोजित किया गया | शपथ ग्रहण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि न्याय मूर्ति तरुण सक्सेना जिला जज उरई रहे | साथ मे कई न्यायिक अधिकारी भी शामिल रहे |
सर्व प्रथम अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित व पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया | नव निर्वाचित बार एसोसिएशन की नवीन कार्यकारणी के अध्यक्ष हरिसिंह निरंजन , महामंत्री नरेंद पुरोहित , डा अफजाल खान , सईद अहमद मंसूरी , शशि कांत सोनी, केबी निरंजन, इंद्रजीत राठौर, राकेश यादव , आंनद कुमार, राम हरि कुशवाहा, ऋषभ कुमार आदि ने आये हुये अतिथियों का माल्यापर्ण कर स्वागत किया |
इसके बाद मुख्य अतिथि जिला जज तरुण सक्सेना ने नवीन पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई | इस अवसर पर युवा अधिवक्ता राघवेंद्र निरंजन ने मुख्य अतिथि और बार एसोसिएशन के अध्यक्ष हरिसिंह निरंजन को फूलो की बड़ी माला पहनाकर जोरदार स्वागत सम्मान किया | इस अवसर पर के के श्रीवास्तव, भाजपा नगर अध्यक्ष सुनील लोहिया , ओम प्रकश कोशिक , संतलाल अग्रवाल, संजीव तिवारी , नवल किशोर जाटव, ब्रजेन्द्र वाजपेयी, सिद्धांत सीरौठिया , संतोष खरे , अवधेश मिश्रा , अनिल पटैरिया , अरुण मिश्रा, दीनानाथ निरंजन सहित कई प्रमुख वकील उपस्थित रहे | बाद मे सम्मान भोज का आयोजन किया गया |





Leave a comment