जालौन-उरई । अज्ञात कारणों के चलते 26 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या। फांसी लगाने का कारण का अभी पता नहीं चल सका।सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मोहल्ला भवानी राम में शिक्षक रामजी लाल गुप्ता के 26 वर्षीय पुत्र दीपांशु गुप्ता ने गुरुवार को अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। अपने पिता के एकमात्र पुत्र होने से यह खबर लगते ही घर में कोहराम मच गया। पुलिस को सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।








Leave a comment