रामपुरा -उरई । पुलिस अधीक्षक ने शनिवार की शाम रामपुरा थाना का औचक निरीक्षण किया | इस दौरान व्यवस्थाएं देखीं और अभिलेख परखे |
पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने शनिवार की शाम को थाने का औचक निरीक्षण किया। इससे पूर्व पुलिस बल द्वारा एसपी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। निरीक्षण के दौरान एसपी पुलिस के समक्ष उत्पन्न समस्याओं से भी अवगत हुए। एसपी ने थाने के कंप्यूटर कक्ष, मालखाना, पुरुष हवालात , थाना परिसर व बैरिक ,पुराने थाना भवन का अवलोकन किया। थाना परिसर में साफ- सफाई के लिए थानाध्यक्ष के प्रयासों को सराहा।
थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह से थाने के विभिन्न मामलों के बारे में जानकारी ली। एसपी ने अद्यतन रिकार्ड कीपंग पर जोर दिया | अपराध नियंत्रण के लिए गश्त के महत्व को रेखांकित गश्त तेज करने के लिए निर्देशित किया | उन्होंने न्यायालय से जुड़े मामलों के त्वरित निस्तारण करने का आदेश दिया। इसके बाद उन्होंने पुलिस व पब्लिक के बीच समन्वय को प्रगाढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण टिप्स दिए | आगामी निकाय चुनाव के दृष्टिगत सतर्कता बरतने एवं आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों पर सख्त निगाह रखने व अपराधियों की धड़पकड़ तेज करने के आदेश दिए | इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी माधौगढ़ डॉक्टर देवेंद्र कुमार भी मौजूद रहे।






Leave a comment