निर्देशों की अनदेखी , कई विभागों ने कृषि मेला से दूरी रख की सी डी ओ की किरकिरी

कुठौन्द-उरई |   राजकीय कृषि बीज भंडार के जेरे कयादत  विकासखंड स्तरीय रबी  गोष्ठी  और  कृषि निवेश मेले में मुख्य विकास अधिकारी के निर्देशों के वाबजूद कई विभाग नदारत रहे जिससे आयोजन की सार्थकता पर प्रन्चिंह लग गया जबकि आयोजन की व्यवस्थाओं के लिए अच्छा खासा सरकारी बजट खर्च किया गया था |  गोष्ठी की अध्यक्षता रामू द्विवेदी ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि एवं जिला पंचायत सदस्य ने की |  देवेन्द्र चतुर्वेदी किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष भी मौके  पर  मौजूद रहे |

मुख्य विकास अधिकारी के आदेश अनुसार सहकारिता विभाग , एग्रो,  पशुपालन विभाग , ग्राम विकास विभाग , उद्यान विभाग , पंचायती राज विभाग , मंडी समिति,  वैकल्पिक ऊर्जा विभाग,  रेशम विभाग,  नहर विभाग , बिजली विभाग आदि विभागों को नोटिस जारी कर सूचना दी गई थी कि अपने अपने विभाग के स्टाल कृषि मेला में लगाएं पर

कृषि विभाग के अलावा किसी भी विभाग ने उन्हें तवज्जो नहीं दी |  ध्यान रहे कि साल में रबी व खरीफ फसलों की बुबाई के मौके पर बेहतर उपज के लिए टेक्निकल जानकारी विभागों द्वारा किसानों को दी जाती है पर आलस में डूबे कर्मचारी मुख्य विकास अधिकारी के आदेश को ठेंगा दिखाते हुए गोष्ठी  से किनारा कर गए |  इसको   किसानों ने अध्यक्षता कर रहे ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रामू द्विवेदी के सामने  जोर शोर से उठाया | कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर मिस्टर जोशी ने किसानों को खेती से संबंधित कई नयी तकनीकों की  जानकारी  दीं |

स्थानीय राजकीय कृषि बीज भंडार के प्रभारी ताराचंद ने लोगों को सरकारी नीतियों के बारे में विस्तार से बताया | मौके पर अभय मान चतुर्वेदी ,बीटीएम अनुरुद्ध पाल,  टी ए रोहित कश्यप,  टी ए सी आदर्श द्विवेदी , एटीएम आत्मा अरुण गौतम , एटीएम आत्मा सुनील कुमार , कंप्यूटर प्रोग्रामर दिनेश कुमार द्विवेदी , उत्तम कुमार आदि गोष्ठी  में उपस्थित  रहे |

Leave a comment