रानी लक्ष्मीबाई बुंदेलखंड के  गौरव का सर्वोच्च शिखर   , राष्ट्रीय स्वाभिमान के लिए दी जान न्यौछावर करने की प्रेरणा

जालौन -उरई | अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई द्वारा वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई जयंती पर  स्त्री शक्ति दिवस के उपलक्ष्य में जालौन बालिका इंटर कॉलेज  में संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उपजिलाधिकारी शना अख्तर ने छात्राओं से कहा कि महारानी लक्ष्मीबाई हम युवाओं के लिए प्रेरणादायी हैं । हमें उनसे कठिन परिश्रम करने की प्रेरणा लेते हुए लक्ष्य को निर्धारित कर आगे बढ़ने की सीख लेनी चाहिए। उन्होंने छात्राओं को  अभी से अपने लक्ष्य को निर्धारित कर उसके पूर्ति में  जुट जाने की सलाह दी। भाजपा  महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष उषा गुप्ता  ,डां रंजना दुबे  , विद्यालय की प्रधानाचार्या शशि वर्मा ने महारानी लक्ष्मीबाई के जीवन से जुड़ी रोचक बाते बतायी । इस मौके पर अनीता माहेश्वरी, रिया राठौड़, हर्ष गुप्ता  , तहसील संयोजक सत्यम याज्ञिक , नगर मंत्री आदित्य हृदय कैलिया , नगर सह मंत्री निखिल बाथम  , नगर सह मंत्री स्वयं गोस्वामी, नगर कला मंच प्रमुख डॉली विश्कर्मा  , नगर कार्यकारिणी सदस्य नंदिनी राठौड़ , दीप्ति तिवारी  एवं अन्य परिषद कार्यकर्ता उपस्थित  रहे |

Leave a comment