बुंदेलखंड मुक्ति मोर्चा ने रानी लक्ष्मी बाई की जयन्ती जोश खरोश से मनाई

जालौन-उरई  । बुंदेलखंड मुक्ति मोर्चा के तत्वावधान में  बुंदेलखंड की पहचान वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई की जयंती मनाई गई। लक्ष्मीबाई पार्क में स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया तथा रानी लक्ष्मी बाई अमर रहें के  नारे लगाये गये। 

बुन्देलखण्ड मुक्ति मोर्चा के तत्वावधान में लक्ष्मीबाई के अनुयायियों ने उनके नाम के  पार्क में पहुंचकर  वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा की साफ-सफाई की और इसके बाद उस पर    माल्यार्पण किया |  इसके बाद जब तक सूरज चांद रहेगा रानी तेरा नाम रहेगा के जयघोष के साथ सभी समाजसेवियों ने बारी बारी से महारानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। बुंदेलखंड मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रद्युम्न दीक्षित इटहिया ने बताया कि आज बुंदेलखंड की पहचान सारे विश्व में वीरांगना लक्ष्मीबाई की वजह से है जिन्होंने अदम्य साहस , शौर्य और वीरता का परिचय देते हुए अंग्रेज हुक्मरानों के दांत खट्टे कर दिए थे | उनसे मुकाबले के बाद  अंग्रेजी हुकूमत यह समझ गई थी कि अब वे हिंदुस्तान को ज्यादा समय तक गुलाम नहीं रख सकते क्योंकि यहां की नारियों में भी अपार साहस और वीरता भरी हुई है । समाजसेवी लला पाटकर ने कहा कि प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की नायिका महारानी लक्ष्मी बाई बचपन से ही कुशाग्र बुद्धि की थी जिन्होंने अल्पायु में ही युद्ध की सभी विधायें सीख ली थी | नगर के समाजसेवियों  ने महारानी लक्ष्मी बाई के जीवन पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर  प्रमुख रूप से छविराम यादव, अजमेरी रायन, लला पाटकार, विवेक श्रीवास्तव, वसीम रायन, योगेंद्र राठौर , वरिष्ठ भाजपा नेता वाचस्पति मिश्रा, मोहम्मद मुकीम, लखन , रिया ,  मोटू मिश्रा, अवधेश सोनी, मुबारक आदि लोग उपस्थित रहे |

Leave a comment