जालौन –उरई । सम्पूर्ण समाधान दिवस में आने वाली वाली शिकायतों को गुण दोष के आधार पर मौके पर जाकर तथा शिकायतकर्ता को जानकारी देकर एक सप्ताह में निस्तारण करा दें तथा निस्तारण की कापी जमा करा दे। यह निर्देश एस डी एम शना अख्तर मंसूरी ने तहसील सभागार में आयोजित समाधान दिवस में शिकायतें सुनने के बाद अधीनस्थों को दिये।
एस डी एम शना अख्तर मंसूरी ने तहसील सभागार में आयोजित समाधान दिवस में शिकायतें सुनने के बाद निर्देश दिये कि समाधान दिवस में आने वाली प्रत्येक शिकायत को गम्भीरता से लें तथा पूरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ उसका निस्तारण करें। शिकायतों का निराकरण घर बैठकर न करें बल्कि शिकायतकर्ता से बात करके तथा मौके पर जाकर करें। रबी की फसल की बुआई का समय चलने के कारण फरियादियों की संख्या कम रही तथा सिर्फ 22 शिकायतें दर्ज हुई। इस दौरान सबसे ज्यादा नगर पालिका की 8, पुलिस 6, राजस्व, विकास, बिजली जल संस्थान की 2-2 शिकायतें पंजीकृत हुई।मौके पर किसी शिकायत का निराकरण नहीं हो सका। इस मौके पर तहसीलदार बलराम गुप्ता, बी डी ओ संदीप यादव, एस डी ओ बिजली कौशलेंद्र सिंह, जे ई जल संस्थान आलोक श्रीवास्तव, बी ई ओ अमर सिंह, डां राजीव दुबे, चन्दन यादव आदि अधिकारी उपस्थित रहे।
:







Leave a comment