जालौन –उरई । गिरोह बनाकर अपने लाभ के लिए गैर कानूनी व आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वाले  3 शातिरों  के खिलाफ पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की है। 

अपराध पर नियंत्रण करने के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है तथा अपराधियों पर कानूनी कार्रवाई करने में लगी हुई है। कोतवाली प्रभारी कुलदीप तिवारी ने गिरोह बनाकर संगठित अपराध करने वाले 3 लोगों मोहित सेंगर पुत्र देवेंद्र सिंह निवासी जगतपुरा थाना सिरसाकलार, राघवेंद्र सिंह पुत्र नरेंद्र सिंह बिलोहा थाना कुठौंद व सुशीला उर्फ संजना पुत्री  ज्ञान सिंह परासन थाना आटा के खिलाफ गैंगस्टर कार्यवाही किये जाने की रिपोर्ट भेजी थी। कोतवाली पुलिस की रिपोर्ट पर पुलिस अधीक्षक ने अपनी संस्तुति के साथ यह रिपोर्ट जिलाधिकारी को अग्रसारित कर दी  थी। जिलाधिकारी के आदेश पर तीनों लोगों के खिलाफ आपराधिक इतिहास को देखते हुए गैंगस्टर की कार्रवाई अमल में लाई गयी है। कोतवाली प्रभारी कुलदीप तिवारी ने बताया कि उन्होंने गैंगस्टर की कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेजी थी जिस पर डी एम की अनुमति मिलने के बाद गैंगस्टर लग गया है।

Leave a comment