जालौन-उरई । उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद के अध्यक्ष डां वीरेंद्र प्रताप सिंह ने अपनी नयी प्रदेशीय कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। नयी घोषित कार्यकारिणी में डां धर्मेंद्र कुमार मिश्रा प्रधानाचार्य रघुराज इंटर कालेज सिकरीराजा को संगठन महामंत्री बनाया गया है। डां धर्मेंद्र कुमार मिश्रा के संगठन महामंत्री बनाये जाने पर उनके साथी शिक्षकों ने खुशी व्यक्त की। इस मौके पर वृजबल्लभ सिंह सेंगर, जगदीश शुक्ला, प्रदीप कुमार गुप्ता, अनिल कुमार याज्ञिक  प्रधानाचार्य सम्मलित रहे।

Leave a comment