जालौन-उरई । काशीपुरा से कुठौंदा बुजुर्ग संपर्क मार्ग के मरम्मत का प्रस्ताव विशेष मरम्मत योजना के तहत स्वीकृत हुआ है । मरम्मत के नाम पर लोक निर्माण विभाग खानापूर्ति करने में लगा हुआ है।
काशीपुरा से कुठौंदा बुजर्ग संपर्क मार्ग क्षतिग्रस्त हो चुका है। मरम्मत न होने के कारण आवागमन प्रभावित हो रहा था। क्षतिग्रस्त मार्ग के कारण हो रही परेशानी को देखते हुए गांव के गजेंद्र सिंह ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर की थी। जनहित को देखते हुए लोक निर्माण विभाग खंड 1 ने सड़क के मरम्मत का प्रस्ताव शासन को भेजा था। जिसमें कुठौंदा से काशीपुरा संपर्क मार्ग 2.85 किमी स्वीकृत हुआ है। विशेष मरम्मत योजना के तहत चयनित सड़क की मरम्मत के लिए 10 प्रतिशत धन आवंटन हो गया है। धन आवंटन के साथ ही मरम्मत का काम भी शुरू कर दिया गया है। गजेंद्र सिंह ने बताया कि मरम्मत का कार्य शुरू हो चुका है। लेकिन सड़क की मरम्मत के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है। सड़क की मरम्मत ठीक ढंग से न होने से उसकी मजबूती पर खराब प्रभाव पडेगा और सड़क उखड़ जाएगी। इसकी शिकायत उन्होंने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर की है।







Leave a comment