जालौन-उरई । चुर्खी रोड का नाला क्षतिग्रस्त होने से नाले से पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। पानी रुकने के कारण गंदगी रहती है तथा मच्छर पनप रहे हैं। मोहल्ले के लोगों ने क्षतिग्रस्त नाले की मरम्मत कराने की मांग डीएम से की है। 

नगर के चुर्खी रोड पर देवनगर चौराहे से बालाजी मंदिर तक नाला बना हुआ है। वर्षों पूर्व बने नाले की मरम्मत न होने से नाला क्षतिग्रस्त हो चुका है। कई जगहों पर नाले पर अतिक्रमण हो गया है तो कुछ स्थानों पर लोगों ने नाला से होकर निकलने का  रास्ता बनाने के लिए नाले को बंद कर दिया है। वर्तमान में हालत यह है कि नाले से पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। जहां पानी भरा है वहीं पानी भरा रहता है। गंदा पानी जमा होने से नाले से दुर्गंध निकलती है। जिससे आसपास रहने वाले लोग और दुकानदार परेशान हैं। राष्ट्रीय अपराध जांच ब्यूरो के ज्वाइंट स्टेट डायरेक्टर सोमेंद्र श्रीवास्तव, दिनेश त्रिपाठी , पंकज कुमार, डॉ. ओसफ आदि ने बताया कि नाले के चोक होने एवं नाले की मरम्मत न होने से पानी की निकासी बिल्कुल ही बंद हो गई है। निकासी बंद होने के नाले का गंदा पानी इधर-उधर बहता है। गंदा पानी रूकने के कारण मच्छर पनप रहे हैं जो आसपास के बाशिंदों को परेशान कर रहे हैं। उन्होंने डीएम  से मांग करते हुए कहा कि उक्त नाले की मरम्मत कराकर नाले को खुलवाया जाए  ताकि आसपास को लोगों को दिक्कत न हो।

Leave a comment