कुठौंद-उरई । आबकारी विभाग की टीम ने पुलिस के साथ देशी शराब ठेके पर छापा मारकर चेकिंग की। जहां जांच पड़ताल के दौरान टीम को ठेके से अंग्रेजी शराब की बोतलों में देशी शराब भरी मिली। वहीं ठेके के नीचे बने तलघर में अंग्रेजी शराब की खाली बोतलें भी पड़ी मिली। टीम ने ठेके को बंद कराकर बरामद माल को अपने कब्जे में ले लिया और सेल्समेन के खिलाफ कार्रवाई की।

कुठौंद कस्बे के मिहौना रोड स्थित देशी शराब ठेका नंबर दो पर गुरुवार को आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर अमित, एक्साइज इंस्पेक्टर पीपी टंडन ने थाना पुलिस टीम के साथ छापा मारा। जहां टीम को ठेके में अंग्रेजी शराब के क्वाटरों व बोतलों में मिलावट की गई देशी शराब बरामद हुई। वहीं ठेके के नीचे बने तलघर में पुलिस को बड़ी संख्या में अंग्रेजी शराब की खाली बोतलें मिली। वहीं टीम को चेकिंग के समय ठेके पर सेल्समेन की जगह दूसरा युवक शराब बेचते हुआ मिला। टीम ने कार्रवाई करते हुए बरामद सामान को जब्त कर लिया। इंस्पेक्ट अमित ने बताया कि ठेके पर अंग्रेजी शराब की बोतलों में मिलावटी शराब बेचे जाने की सूचना मिल रही थी जिस पर टीम ने छापा मारकर कार्रवाई करते हुए ठेके को बंद करा दिया। जांच की जा रही है।

Leave a comment