जालौन-उरई । मीटर से छेड़छाड़ कर बेकरी में हो रही बिजली चोरी को बिजली विभाग की टीम ने रात के अंधेरे में पकड़ लिया। विभाग के अधिकारियों की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में सरकार के तमाम प्रयासों के बाद भी बिजली चोरी हो रही है। कोई कटिया डाल कर बिजल चोरी कर रहा है तो कोई मीटर में छेड़छाड़ कर। बिजली चोरी की मिल रही शिकायतों के बाद बिजली विभाग की टीम छापामारी कर कार्रवाई कर रही है। नगर के मोहल्ला तोपखाना में व्यापारिक प्रतिष्ठान बेकरी में बिजली चोरी होने की सूचना पर अवर अभियंता मीटर शिवम साहू, अनुपम सचान सहायक अभियंता मीटर, एसडीओ कौशलेंद्र सिंह की टीम ने बुधवार की शाम करीब 7 बजे अंधेरे में छापामारी की। छापामारी के दौरान बेकरी में मीटर से छेड़छाड़ कर बिजली चोरी होती हुई मिली। चेकिंग के दौरान 5 किलोवाट बिजली चोरी का मामला प्रकाश में आने पर विभागीय अधिकारियों ने आरोपी के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस संदर्भ में एसडीओ कौशलेंद्र सिंह ने बताया की छापामारी के दौरान बेकरी में मीटर से छेड़छाड़ कर 5 किलोवाट की बिजली चोरी पकड़ी गई। बेकरी संचालक के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई है।







Leave a comment