निकाय चुनाव में शक्ति प्रदर्शन कर जलवा गाठेंगी आम आदमी पार्टी

जालौन-उरई । निकाय चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में गुरूवार को निकाय चुनाव की रूपरेखा और तैयारी को लेकर चर्चा की गई। 

निकाय चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन स्थानीय एक गेस्ट हाउस में आयोजित हुआ। जिसमें सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहे सुनील परिहार निकाय चुनाव प्रभारी व यूथ विंग प्रदेश महासचिव अंकित परिहार ने कहा कि जनता इस बार झूठ-गुंडागर्दी की राजनीति का सफाया कर, निकाय चुनाव मे अच्छे काम करने वाले व्यक्ति को  चुनेगी। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली और पंजाब में बिजली, पानी, शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र में ऐतिहासिक काम किया है जिसकी आज दुनिया भर में चर्चा हो रही है। पार्टी निकाय चुनाव में मजबूती से खड़ी होगी। कहा कि पार्टी का उद्देश्य नगर पालिका में फैले भ्रष्टाचार को समाप्त कर नगरीय व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करना है। इस मौके पर नगर अध्यक्ष वरुण दुबे, जिला सचिव भूपसिंह राजपूत, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष अब्दुल हमीद, जिला उपाध्यक्ष मम्मू खान, मृत्युंजय द्विवेदी, विजय कुमार निगम, ओमनरेश दोहरे, प्रांतीय सचिव झांसी दीनदयाल काका, गयाप्रसाद पांचाल आदि मौजूद रहे

Leave a comment