गर्भवती महिलाओं पर जांच की आवश्यकता के बहाने धंधेबाजी की कमंद

जालौन –उरई | गुरूवार को सीएचसी में सुरक्षित मातृत्व दिवस मनाया गया। जिसमें महिला सर्जन डॉ. गरिमा सिंह ने गर्भवती महिलाओं की जांच की। इस दौरान डॉ. गरिमा सिंह ने कहा कि प्रसव अवधि के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर तुरंत जांच करानी चाहिए। समय पर जांच कराने से किसी भी प्रकार की परेशानी का शुरुआती दौर में ही पता चल जाने से उसे आसानी से दूर किया जा सकता है। इसके लिए सरकार द्वारा मुफ्त जांच की व्यवस्था की गई है ताकि प्रसव के दौरान गर्भवती को किसी प्रकार की अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े और सुरक्षित प्रसव को बढ़ावा मिल सके। साथ ही प्रसव पूर्व होने वाले टीकाकरण से महिलाओं की रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होती है। बीमारियों से लड़ने में आसानी होती है। गर्भवती किसी परेशानी में घबराएं नहीं बल्कि स्वास्थ्य केंद्रों पर नियमित रूप से जांच और टीकाकरण के लिए आएं, जिससे उनकी परेशानी को समय से दूर किया जा सके। सीएचसी प्रभारी डॉ . केडी गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान को शुरू करने का मकसद ही यह है कि गर्भवती की जांच प्रशिक्षित चिकित्सक से करवाई जाए और उच्च जोखिम वाली गर्भावस्था चिन्हित की जाए। इससे गर्भवती तो सुरक्षित रहेगी ही साथ में गर्भ में पल रहा बच्चा भी सुरक्षित रहेगा। इस दौरान 20 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें निशुल्क दवा व फल वितरित किए गए।

Leave a comment