अन्ना जानवरों की समस्या से ग्रामीण परेशान , प्रशासन के पास गाल बजाने के अलावा कोई निदान नहीं

जालौन-उरई । अन्ना जानवरों की समस्या के चलते ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों ने गांव के अन्ना जानवरों को सहाव गांव में स्थित गोशाला में स्थानांतरित करने की मांग डीएम को शिकायती पत्र भेजकर की है। 

ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम सींगपुरा निवासी किसान भानुप्रताप सिंह, सुरेंद्र सिंह, राजू तिवारी, हरिश्चंद्र, प्रहलाद सिंह, जगपाल सिंह, वीर सिंह, विक्रम सिंह, प्रभंजन सिंह, राममोहन, धीरेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह, शिवम सेंगर आदि ने जिलाधिकारी चांदनी सिंह को शिकायती पत्र भेजकर लिखा कि उनके गांव में अस्थाई गोशाला है। अस्थाई गोशाला में रात के समय जानवरों को बंद कर दिया जाता है और सुबह उन्हें छोड़ दिया जाता है। भूखे प्यासे जानवर खेतों में घुसकर फसलों को बर्बाद कर देते हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि एक तो किसान वैसे ही परेशान हैं।

इस बार अतिवृष्टि की वजह से फसलों की बुआई वैसे भी लेट हुई है। फसल की पैदावार कितनी होगी कहा नहीं जा सकता है। उसके बाद अन्ना जानवर खेतों में घुसकर उग रही फसल को कुछ खाकर तो कुछ रौंदकर नष्ट कर रहे हैं। ऐसे में किसानों पर और मुसीबत आ रही है। यदि यही हाल रहा तो किसानों को भूखों मरने की नौबत आ जाएगी। परेशान किसानों ने गांव में नारेबाजी कर पड़ोस के गांव सहाव स्थित गोशाला में उचित व्यवस्था है |  उन्होंने उक्त गोशाला में गांव के अन्ना पशुओं को  स्थानांतरित करने की मांग जिलाधिकारी से की है। प्रधान प्रतिनिधि संदीप कुमार ने बताया कि गांव में भूसा चारे आदि की प्रशासन द्वारा कोई व्यवस्था नहीं की जा रही है। वह स्वयं के धन से जितना हो सके रहा है वह प्रयास कर रहे हैं।

Leave a comment