जालौन-उरई । शहजादपुरा से धनौरा कलां तक तीन किलोमीटर की कच्ची सडक को पक्की कराए जाने की मांग ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से की है। 

तहसील क्षेत्र के ग्राम शहजादपुरा निवासी सुधीर महेश्वरी डागरा, राघवराम तिवारी, अजय गुप्ता बंटू, नीरज वर्मा,विनय पांचाल, रामेश्वर कुशवाहा, पुनू साहू, ओमजी परिहार, गौरव गुर्जर आदि ने बताया कि शहजादपुरा से धनौरा कलां तक मार्ग कुकरगांव से लेकर शहजादपुरा, धनौराकलां, धंतोली, लौना, जालौन, हरदोई गूजर, खनुआं, बरहा,बरसेसी आदि गांवों तक जाता है। लेकिन शहजादपुरा से धनौरा कलां तक रास्ता कच्चा होने की वजह से ग्रामीणों को दिक्कत होती है। ग्रामीणों को लंबी दूरी तय करके उक्त गांवों तक जाना पडता है। यदि यह रास्ता पक्का हो जाता है तो ग्रामीणों के समय की बचत होगी और साथ ही पेट्रोल, डीजल में आने वाला खर्च भी कम होगा। उक्त मार्ग को बनवाए जाने की मांग जन प्रतिनिधियों समेत अधिकारियों से कर चुके हैं। लेकिन अब तक उक्त मार्ग के निर्माण की सुध किसी ने नहीं ली है। इसके अलावा कुकरगांव से शहजादपुरा के बीच रपटा पुल भी भी बनवाया जाना है और सड़क की मरम्मत भी होनी है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से उक्त मार्ग का निर्माण कराने की मांग जिलाधिकारी से की है।

Leave a comment