उरई। बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर कैथेरी के पास डम्पर और ट्रक की भिडंत में डम्पर चालक जान गँवा बैठा |
विवरण के अनुसार झांसी जनपद के बरुआसागर निवासी डंपर चालक रविंद्र यादव (30) गुरुवार की देर रात डस्ट लेकर झांसी से औरैया जा रहा था। शहर कोतवाली क्षेत्र के बुंदलेखंड एक्सप्रेस वे पर कैथेरी गांव के पास इटावा की तरफ से आलू लादकर आ रहे ट्रक से डम्पर की आमने सामने टक्कर हो गयी | इसमें डंपर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। चीख- पुकार सुन आसपास मौजूद लोगों ने कड़ी मशक्कत कर डंपर के केबिन में फंसे चालक को निकालकर अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।







Leave a comment