जालौन-उरई । अवैध शराब के खिलाफ चलाए गए अभियान में कोतवाली पुलिस ने अलग अलग जगहों से 8 लोगों को 180 लीटर अवैध शराब सहित पकड़ा। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई।
कोतवाली पुलिस द्वारा कोतवाली क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ सघन अभियान चलाया गया। जिसमें अलग अलग जगहों से प्लास्टिक की कैन में कच्ची शराब लेकर जा रहे छोटेलाल निवासी सिहरी पड़ैया, महते व गणेश निवासी गण भावनीराम, अहिबरन निवासी उदोतपुरा, राजेंद्र निवासी कैथी थाना कोंच, कल्लू निवासी मेघाझाल रसूलाबाद व गुल्ले निवासी नया खंडेराव को पकड़ा। जिनके पास कैन से 180 लीटर शराब बरामद हुई। वहीं, जितेंद्र निवासी पहलवानबाड़ा बचने के लिए जा रहे 23 क्वार्टर के साथ पकड़ा। पुलिस ने पकड़े गए सभी आरोपियों को कोतवाली लाकर उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।







Leave a comment