कालपी –उरई | कोतवाली के ग्राम काशीरामपुर में सिपाहियो के ऊपर प्राण घातक हमला किये जाने की की घटना को ले कर चार व्यक्तियों के खिलाफ संगीन धाराओं में नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया है |
इस घटना में शामिल तीन नामजदों को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है |
घटनाक्रम के मुताबिक काशीरामपुर की मेन सड़क पर एक व्यक्ति के साथ कुछ लोग मारपीट कर रहे थे | सूचना मिलने पर जोल्हुपुर मोड़ चौराहा पर ड्यूटी पर मौजूद सिपाही राहुल कुमार ,नितिन कुमार तथा होमगार्ड राम किशोर मौके पर पहुंच गए तथा पिट रहे युवक को बचाने लगे | इसी दौरान कुछ उपद्रवियों ने दुस्साहसिक रुख अपनाते हुए उनपर लाठी डंडों से हमला बोल दिया जिसमें एक सिपाही का सर तक फूट गया | किसी तरह अपना बचाव करके साथी सिपाही और होमगार्ड घायल सिपाही को उनके चंगुल से निकाल कर कालपी में सरकारी अस्पताल लाये जहां उसका उपचार किया गया | बाद में इसे ले कर स्थानीय कोतवाली में घायल सिपाही की तहरीर पर आई पी सी की धारा 307/332/33/353/504/34 ipc के अंतर्गत वीर सिंह पुत्र रत्न सिंह ,शिवम यादव,माया देवी ,प्रियंका यादव के खिलाफ मुकदमा किया गया है |
इसी बीच घटना की सूचना मिलने पर क्षेत्राधिकारी राम सिंह,प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह,अतिरिक्त निरीक्षक उदयवीर सिंह आदि ने मौके पर पहुंच कर घटना का जायजा लिया |
पुलिस प्रशासन ने इस घटना को बहुत ही गंभीरता से लिया है और आरोपितों के संभावित स्थानों पर तत्काल ताबड़तोड़ छापेमारी की जिसमें माया देवी ,प्रियंका यादव व वीर सिंह को पकड़ किया गया और जेल भेज दिया गया |







Leave a comment