कालपी-उरई | गुरुवार को गल्ला मंडी कालपी के प्रांगण में  भारतीय किसान यूनियन की बैठक प्रगतिशील कृषक फज्जुल खान गुलौली की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिसमें बाद में  विभिन्न समस्याओं को उठाते हुए आठ सूत्रीय मांगों का ज्ञापन उपजिलाधिकारी अभिषेक कुमार आईएएस को सौपा गया।

संगठन के तहसील अध्यक्ष अजय पाल सिंह राजू मलथुआ ने पंचायत को सम्बोधित करते हुये कहा कि  किसानों को समस्यायों से जूझना पड़ रहा है | पंचायत के उपरांत किसानों के प्रतिनिधि मंडल ने उपजिलाधिकारी अभिषेक कुमार आईएएस को 8 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपते हुए अवगत कराया कि गो वंशो की बदहाल स्थिति के मद्देनजर सभी ग्रामों में उनके  संरक्षण के लिये उचित व्यवस्था की जाये |  बताया गया कि ग्राम दमरास मे पशु उपकेंद्र जर्जर है जिसकी मरम्मत कराई जाये। सहकारी समितियों में डीएपी खाद उपलब्ध कराई जाये। जर्जर तारो को ठीक करके विद्युत्  व्यवस्था को सुधारा जाए |  तहसील क्षेत्र के सभी खराब राजकीय नलकूपों को सुधारा जाये। नहरो की सफाई कराई जाये। बाढ़ तथा बरसात से फसलों तथा घरो के नुकसान का सर्वे कराकर प्रभावितों को मुआवजा दिया जाये। छोटे किसानों को किसान सम्मान निधि की धनराशि उपलब्ध कराई जाए।

इस मौके पर चंद्रपाल सिंह , मानसिंह लालपुर,  जितेंद्र सिंह परमार,श्यामबाबू पाल अमीसा,जयराम कुशवाहा बारा,वीर सिंह गोरा, राजू जीतामऊ,चरन सिंह हथनौरा आदि उपस्थित  रहे |

Leave a comment