कोंच-उरई | विकास खंड कार्यालय नदीगांव में ग्राम विकास अधिकारियों की गुरुवार को बैठक लेते हुए खंड विकास अधिकारी गौरव कुमार ने गौशालाओं के समुचित प्रबंधन और रखरखाव के निर्देश दिए।
बीडीओ गौरव कुमार ने ग्राम विकास अधिकारियों को आगाह करते हुए कहा कि सर्दियों के मौसम में गोशालाओं के अंदर जमीन पर पानी कीचड़ जमा न होने दें और गोवंशों को सर्दी से बचाने के लिए चारों ओर प्लास्टिक की तिरपाल आदि लगाकर हर संभव उपाय करें। भूसा, चारा , पानी की व्यवस्थाएं दुरुस्त रखें और इन दिनों चल रहे | लंपी वायरस से गौवंशों को बचाएं। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि गो शालाओं की व्यवस्थाओं में कमी पाई गई तो संबंधित ग्राम विकास अधिकारी उत्तरदायी होगा। उन्होंने ग्राम प्रधानों से भी अपेक्षा जताई है कि ग्रामीण गोवंशों को अन्ना न छोड़ें, इसके लिए सजग रहें। वहीं मनरेगा के अंतर्गत ग्राम पंचायतों में जारी विकास कार्यों की भी खंड विकास अधिकारी ने समीक्षा करते हुए सभी कार्य शीघ्र ही पूर्ण किए जाने और सरकार द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों को पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए। बैठक में ग्राम विकास अधिकारी पवन सिंह, रवि वर्मा, दीपक कुमार, शैलेश सोनकर, संदीप रावत, गंधर्व सिंह, विवेक, राकेश त्रिपाठी, हर्षित गुप्ता, प्रमोद कुमार आदि उपस्थित रहे।








Leave a comment