![]() |
उरई। जिले में अवैध खनन और मौरम गिटटी के अवैध परिवहन को रोकने के लिये किये गये कारगर प्रयासों और कार्रवाइयों के मददेनजर जिलाधिकारी चांदनी सिंह को भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग की सचिव रोशन जैकब से शाबाशी मिली है। रोशन जैकब ने उन्हें प्रशस्तिपत्र जारी किया है।
प्रशस्तिपत्र में जिलाधिकारी को अवैध खनन परिवहन व लोकेशन माफियाओं पर नकेल कसने के लिये माइन मित्र पोर्टल बनाकर उसका सदपयोग करने और पारदर्शिता के साथ खनन पटटे स्वीकृत करने को लेकर बधाई दी गयी है।
डा0 रोशन जैकब ने कहा कि जिलाधिकारी चांदनी सिंह के सतत पयर्वेक्षण से माइन मित्र जन उपयोगी पोर्टल बन गया है। जिलाधिकारी ने जिस तरह से जिला प्रशासन व खनिज विभाग की संयुक्त टीम को जुटा रक्खा है वह अत्यन्त फलदायी है और इसके लिये जिलाधिकारी प्रशंसा की पात्र हैं।









Leave a comment