उरई। बहुजन नायक जन्मोत्सव संयुक्त समिति के साथ ही बहुजन अम्बेडक्राईट , मिशनरी समाजसेवियों सहित सभी बहुजन संगठनों के आवाहन पर 6 दिसम्बर को बाबा साहब अम्बेडकर के परिनिर्वाण दिवस गरिमा के साथ उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिये मनाया जायेगा।
      इसके तहत 6 दिसम्बर को प्रातः 8-30बजे बाबा साहब की प्रतिमा पर मार्ल्यापण कर पुष्पांजलि अर्पित की जायेगी। शाम 5 बजे बुन्देलखण्ड एजेन्सी के सामने सरदार भगत सिंह पार्क से अम्बेडकर चौराहा तक कैन्डल मार्च निकाला जायेगा। यह सूचना देते हुये राजेन्द्र सिंह और उनकी टीम ने सभी लोगों का अधिक से अधिक संख्या में उक्त कार्यक्रमों में आकर बाबा साहब को श्रद्धा निवेदित करें। 

Leave a comment