उरई। जिले में भूमाफियाओं और अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ जोरदार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जिलाधिकारी चांदनी सिंह के निर्देश पर उप जिलाधिकारी सदर के नेतृत्व में मौजा बरहा जालौन ग्राम सभा निरंजनपुर की नवीन परती की साढे नौ हेक्टेयर जमीन को अवैध कब्जाधारियों से मुक्त कराकर देखरेख के लिये प्रधान को सौंप दिया गया । इस भूमि पर गौशालाओं में रह रहे गौवंश के लिये नैपियर घास लगाने की योजना बनाई गयी है।

Leave a comment