जालौन- उरई। जिले में चोरी , छिनैती की वारदातें फिर शुरू हो गयी है। रविवार को औरेया मार्ग पर बाइक सवार दो युवक एक महिला के कान से कुण्डल छीनकर भाग निकले । पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है।
आज सुबह कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुदरा के निवासी रामदेवी पत्नी श्री छोटेलाल अपने गांव से औरेया मार्ग पर स्थित खेत पर फसल देखने जा रही थी कि जालौन की ओर बाइक से आ रहे दो युवकों ने उसे छेक लिया । उन्होंने महिला को कुदरा श्रमदान के पास गांव का रास्ता पूंछने के बहाने से रोका जिससे महिला खडी हो गयी तभी एक युवक बाइक से नीचे उतरा और महिला के कान के कुण्डल नोंचकर बाइक पर बैठ गया । जिसके बाद बाइक रफू चक्कर हो गयी। बाद में महिला ने घर पहुंचकर अपने पुत्र कुलदीप को जानकारी दी जिस पर मां बेटे दोनों कोतवाली पहुंचे। उक्त सम्बन्ध में कोतवाली प्रभारी कुलदीप तिवारी ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी मिली है। जांच करके इस मामले में उचित कार्रवाई की जायेगी।







Leave a comment