कालपी – उरई। नेशनल हाइवे पर चैरासी गुम्मद के पास बाइक से चलते हुये वीडियो बना रहे छात्र हादसे का शिकार हो गये। तीन छात्रों में दो की मौत मौके पर ही हो गयी जबकि उनके तीसरे साथी की भी हालत नाजुक है।
कस्वे के मुहल्ला नरहान के रहने वाले रामप्रकाश पाल का 15 वर्षीय पुत्र शिवम , मुहल्ला राजेपुरा निवासी अरूण विश्वकर्मा का पुत्र 16 वर्षीय निखिल और कृष्णा 17 वर्ष पुत्र जितेन्द्र सिंह पढ रहे थे । तीनों में पक्की दोस्ती थी । रविवार दोपहर को छुटटी होने के कारण तीनों दोस्तों ने पिकनिक का प्रोग्राम बना लिया और चैरासी गुम्मद पहुंच गये। मस्ती में तीनों बाइक से चलते हुये मोवाइल से वीडियांे बनाने लगे। इस दौरान चैरासी गुम्मद के पास बने कट से उन्होंने लापरवाही से बाइक मोडी और सामने कानपुर की तरफ से आ रही डीसीएम की चपेट में आ गयी । टक्कर इतनी जोरदार थी कि शिवम और निखिल की डीसीएम के नीचे आने से मौके पर ही मौंत हो गयी जबकि कृष्णा गम्भीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद डीसीएम चालक गाडी छोडकर भाग निकला । उसे कानपुर रिफर किया गया है।







Leave a comment