माधौगढ-उरई। आदर्श घोषित होने के कारण स्थानीय नगर पंचायत में शासन से विकास के लिये फण्ड की बरसात हुयी है जिसके कारण नगर पंचायत प्रशासन की लूट खसोट की पराकाष्ठा हो गयी । अब जबकि चुनावी अधिसूचना जारी होने के 1-2 दिन ही शेष हैं बचे बजट का हडबडी में निस्तारण किया जा रहा है।
बताया जाता है कि नगर पंचायत प्रशासन आधा अधूरा काम कराकर पूरा बजट डकार जाने की जुगत में भिडा है जिससे लोगो में व्यापक क्षोभ देखा जा रहा है। गांधी नगर एक में इसी के चलते मुहल्ले के लोगो के विरोध के बाबजूद अवर अभियन्ता यहां आनन फानन सडक बनवाने पर आमादा हैं । मुहल्ले के लोगों का कहना है कि यहां रहने वालों से परामर्श किये बिना सडक का स्टीमेंट तैयार कर लिया गया जिसमें सडक घरों से ऊची हो जायेगी और बरसात में सडक का पानी घरों में घुसने लगेगा जिससे वे सडक निर्माण रूकवाना चाहते हैं लेकिन जेई हठधर्मिता पूर्वक उनकी तकलीफ को नजरअंदाज कर रहा है। इस संवाददाता ने जब फोन पर उनसे इस बावत बात की तो वे दिन में ही सुरूर में थे जिससे सही जबाव देने की बजाय लडखडाती जुबान से बेहूदापन दिखाने लगे।







Leave a comment