उरई। ऊर्जा विभाग में सरकार की लगाम ढीली पडते ही भारी भरकम घाटा झेलने के लिये अभिशप्त राज्य विद्युत परिषद में घटिया सामान की खरीद और अन्य धांधलियों से भ्रष्टाचार का खुला खेल फर्रूखाबादी खेल शुरू हो गया है। नतीजनतन नये  ट्रांसफार्मर लगते ही फुकने लगे हैं जिससे सिचाई नलकूप ठप्प पड गये है। पलेवा के सींजन में किसान बिजली विभाग की इस कारस्तानी से बेहाल हैं।
      रामपुरा ब्लाक के कोठी निनावली गांव में राजकीय नलकूप संख्या 178 का ट्रांसफार्मर 1 महीने तक फुका रहा । पलेवा के लिये बेचैन किसानों ने जब बार बार गुहार लगाई तो जैसे तैसे ट्रांसफार्मर बदला गया लेकिन नया ट्रांसफार्मर चलते ही फुक निकला जिससे किसान बुरी तरह परेशान हो रहे हैं। उनकी खरीफ की फसल तो बेमौसम बारिश के कारण पहले ही ठिकाने लग चुकी थी अब समय पर पलेवा न हुआ तो उन्हें रबी से भी हाथ धोना पडेगा जो उनके परिवार के लिये भुखमरी का संकट साबित हो सकता है।
     ग्रामीणों ने बताया कि कुठौन्द ब्लाक में ही 6-7 और जगह ट्रांसफार्मर बदलकर आते ही फिर फुक जाने की शिकायतें आ चुकी हैं लेकिन इसके बाबजूद विभाग के वरिष्ठ कर्ताधर्ता नहीं चेत रहे । नये ट्रांसफार्मर फुकने के पीछे भ्रष्टाचार को वजह बताया जा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार स्टोर से उठाकर जब नया ट्रांसफार्मर भेजा जाता है तो कर्मचारी रास्ते में ही उसका तेल निकाल लेते हैं जिससे उसमें दम नहीं रह जाती है।

Leave a comment