उरई। तुलसी बिहार काॅलोनी स्थित ग्रन्थ फिजियोथेरेपी सेण्टर पर रविवार को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर गहोई महिला मण्डल के तत्वावधान में आयोजित किया गया जिसमें झांसी मेडीकल काॅलेज के वरिष्ठ न्यूरो फिजीशियन डा0 अरविन्द कनकने और वरिष्ठ हडडी रोग विशेषज्ञ डा0 अरविन्द कनकने ने कमर दर्द , गर्दन दर्द , घुटना दर्द , कन्धा दर्द जैसी समस्याओं से पीडित 364 मरीजों का परीक्षण किया और उन्हें कारगर उपचार के लिये समुचित परामर्श दिया।
विशेषज्ञ डाक्टरों ने मरीजों ने कहा कि आपकी समस्याओं के निदान में फिजियोथेरेपी अत्यन्त प्रभावी हो सकती है। ग्रन्थ फिजियोथेरेपी सेन्टर की संचालक डा0 पारूल सिंघल ने कहा कि उक्त समस्याओें और लकवा, फालिस, रीढ की हडडी के असंतुलन आदि में फिजियोथेरेपी से बहुत लाभ मिलता है। भुक्तभोगी इसकी पुष्टि करते हैं।
इस अवसर पर गहोई महिला मण्डल की अध्यक्ष सुविधा इटौरिया ने बताया कि गहोई महिला मण्डल प्रतिवर्ष शहर की महिलाओं एवं बुजुर्गो के लिये स्वास्थ्य शिविर का आयोजन करता है। गहोई महिला मण्डल की महामंत्री अलका कठिल , कोषाध्यक्ष सुधा रखौलिया, मालती मिसुरहा , ऊषा सेठ, नीलम कन्थरिया, सीमा सोनी , रजनी सहित महिला मण्डल की पूरी टीम शिविर में उपस्थित रही जिन्होंने मरीजों को फल वितरण किया और मरीजों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की ।








Leave a comment