कोंच-उरई | नगर पंचायत नदीगांव के वार्ड नं तीन चौपरा मुहाल में रहने वाला युवक चैनू पुत्र झल्ली बाथम सब्जी बेचने का काम करता है | बीते दिन उसकी लाश संदिग्ध स्थितियों में उसके घर के सामने पड़ी मिली | इससे इलाके में सनसनी फ़ैल गयी जिससे लोग इककठे हो गये |
इस संबंध में मृतक की पत्नी ने बताया कि शुक्रवार की शाम करीब साढ़े सात बजे पति चैनू सब्जी बेच कर घर आया। वह खाना खाकर घर से करीब साढ़े आठ बजे मोहल्ले में कहीं जाने की बात कहकर बाहर निकल गया। करीब साढ़े नौ दस बजे के आसपास किसी ने उसके घर के दरवाजे की कुंडी बजाई। वह दरवाजा खोलकर बाहर आई और इधर उधर देखा लेकिन वहां कोई भी नजर नहीं आया लेकिन नीचे जमीन पर उसके पति चैनू पड़े हुए थे। आनन फानन पति को वह अस्पताल में गई जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक चैनू के सिर में आगे माथे की ओर चोट का निशान दिखाई दे रहा है जबकि गले में किसी रस्सी से बांधे जाने का निशान साफ तौर पर नजर आ रहा है| इस घटना की सूचना पर सीओ कोंच शैलेन्द्र कुमार बाजपेयी, प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र कुमार पटेल ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की और शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया ।







Leave a comment