कोंच-उरई | नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी पवन किशोर मौर्य पुत्र रमेश चंद्र निवासी एदी थाना गौरी गंज जनपद अमेठी ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि कंजड़ बाबा के समीप श्यामसुंदर पुत्र दीनदयाल ने तिलक नगर ने अवैध रूप से सरकारी जमीन पर कब्जा कर लिया है वही नगर के मुहल्ला गोखले नगर निवासी घनश्याम व रामसिंह कुशवाहा पुत्र देव सिँह ने गाटा संख्या 1436 रकबा नबंर 61 पर सरकारी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया है। इस संबंध में कोतवाली में सभी के खिलाफ मुकदमा धारा 447 तथा 2/3 सार्वजनिक संपत्ति निवारण अधिनियम के अंतर्गत दर कर लिया है।







Leave a comment