कोंच-उरई | रविवार को नगर के मुहल्ला आराजी लेन बड़ी माता मंदिर के पास सूचना मिली कि गो वंश के अवशेष बगल में बने एक नाले में पड़े हुये हैं | इस मामले की सूचना मिलते ही बजरंग दल , विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता सक्रिय होकर मौके पर पहुंच गये और वहाँ देखा कि एक दर्जन से अधिक गोवंश के सिर पैर सहित अवशेष मिले | अवशेष मिलते ही लोग गुस्से में आ गये और इस मामले को सीओ शैलेन्द्र कुमार बाजपेयी , प्रभारी निरीक्षक बलिराज शाही और निरीक्षक बारे लाल आजाद को अवगत कराया | जिसपर यह अधिकारी मौके पर पहुंचे और इस मामले की छानबीन में जुट गए वही इस गंभीर मामले लेकर क्षेत्र के हिंदूवादी संगठनों ने एक पत्र भी सीओ शैलेन्द्र कुमार बाजपेयी को दिया है जिसमें बताया गया है कि खेड़ा चौकी क्षेत्र में पूर्व के समय काफी गोकशी की घटनाएं हो चुकी हैं जिसको लेकर प्रशासनिक अधिकारियों को भी अवगत कराया गया है | बजरंग दल जिला सह संयोजक आकाश उदैनिया , विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष शिशिर प्रताप , वीएचपी नगर मंत्री संतोष तिवारी, बजरंग दल नगर संयोजक अनिरुद्ध खरे , सिंपू सह संयोजक , सोनू यादव , कृष्ण पाठक, गौ रक्षा प्रमुख महेंद्र चंदेरिया आदि लोग मौजूद रहे।







Leave a comment