जालौन-उरई । इच्छुक साधन हीनों को शौचालय निर्माण के लिए प्रोत्साहन राशि न मिलने से सरकार के स्वच्छ भारत संकल्प को ठेस लग रही है फिर भी अधिकारी इस मामले में गंभीरता से पेश आने को तैयार नहीं हैं |
स्वच्छता अभियान के तहत खुले में शौच मुक्त कराने के लिए सरकार द्वारा लोगों को शौचालय बनाने प्रोत्साहन राशि दी जा रही है। विकास खंड के ग्राम अकोढ़ी दुबे अभी कुछ ऐसे निर्धन लोग हैं जिन्हें प्रोत्साहन राशि नहीं मिली। प्रोत्साहन राशि न मिलने के कारण ये लोग शौचालय का निर्माण नहीं करा पाये है। जून में सीडीओ ने चौपाल के दौरान ग्रामीणों को शौचालय के लिए प्रोत्साहन राशि दिलाने का आश्वासन दिया था और ग्रामीणों से शौचालयों का निर्माण कराने के निर्देश दिए थे। सीडीओ के आश्वासन के बाद ग्रामीणों को प्रोत्साहन राशि मिलने की उम्मीद जगी थी। ग्रामीण मानवेंद्र सिंह, नन्हे राजा, देवा, कमला देवी बताते हैं कि सीडीओ के जन चौपाल में निर्देश के बाद भी उन्हें शौचालय के लिए प्रोत्साहन राशि नहीं मिल पायी है। प्रोत्साहन राशि के अभाव में वह शौचालय का निर्माण नहीं कर पा रहे हैं क्योंकि वह आर्थिक रूप से इतने मजबूत नहीं है कि वह शौचालय बनवा सके। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से प्रोत्साहन राशि दिलाए जाने की मांग की है।







Leave a comment