जालौन-उरई । रंजिश के चलते मोहल्ले के युवक द्वारा महिला के साथ गाली, गलौज व मारपीट किए जाने की शिकायत पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर की है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हरीपुरा निवासी रतनकुंअर ने पुलिस को बताया कि उनके मोहल्ले के ही अरविंद उनके परिवार से रंजिश मानते हैं। रंजिश के चलते आए दिन गाली, गलौज व झगड़ा करते रहते हैं। पीड़िता का आरोप है कि रविवार की सुबह उक्त अरविंद गाली, गलौज कर रहे थे। मना करने पर मारपीट पर आमादा हो गए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की







Leave a comment