उरई। टाउन हाल के पास युवती की स्कूटी से युवक की बाइक टकरा गयी जिसके बाद बवाल हो गया। बाद में मौके पर पहुंचकर पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आयी।
बताया जाता है कि टक्कर के कारण स्कूटी सवार युवती और बाइक सवार युवक के बीच पहले तो कहासुनी हुई। इसी दौरान युवती ने फोन कर दिया जिससे उसके समर्थन में कई युवक मौके पर आ गये। झगड़े के कारण सड़क पर यातायात वाधित हो गया। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को डपटकर शांत किया और झगड़े में शामिल लोगों को कोतवाली ले गयी।

Leave a comment