यश प्रताप और अंशिका को मिलेगा प्रखर बुद्धि पुरस्कार

——————- ‘उम्मीदों की किरण’ सम्मान की हकदार बनीं  वर्तिका   

——————— 

2012 से डॉ.दिनेश चंद्र द्विवेदी की स्मृति में दिया जा रहा सम्मान

——————–

उरई । गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय के पूर्व हिंदी  विभागाध्यक्ष डॉ. दिनेश चंद्र द्विवेदी की स्मृति में 2012 टॉपरों को दिया जाने वाला ‘प्रखर बुद्धि पुरस्कार’ इस वर्ष हाईस्कूल यूपी टॉपर यश प्रताप भदौरिया और बीएससी कॉलेज टॉपर अंशिका सिंह राठौड़  को मिलेगा। वहीं वर्तिका मिश्रा को  ‘उम्मीदों की किरण’ सम्मान  से सम्मानित किया जाएगा। 

23 नवम्बर को  मुस्कान इंस्टीट्यूट में सभी को सम्मानित किया जाएगा।

प्रखरबुद्धि पुरस्कार समिति की गुरुवार को बैठक हुई। समिति के अध्यक्ष अरविंद गौतम चच्चू एवं सचिव डा. अंकुर शुक्ला ने बताया कि इलाहाबाद यूपी बोर्ड में इस वर्ष हाईस्कूल के यूपी टॉपर रहे रसकेंद्री देवी इंटर कॉलेज ऊमरी के यश प्रताप भदौरिया और अरविंद माधुरी तिवारी महाविद्यालय आटा की बीएससी टॉपर रही अंशिका सिंह राठौड़ को वर्ष 2025 का ‘प्रखरबुद्धि पुरस्कार’ मिलेगा। यश प्रताप ने 97.83 और अंशिका सिंह ने  80.7 प्रतिशत अंकों के साथ परीक्षा उत्तीर्ण की। दोनों टॉपर विद्यार्थियों को नगद पुरस्कार राशि सहित सम्मान पत्र भेंट किया जाएगा। इसके अलावा कर्तव्य निष्ठ विद्यार्थी के रूप में वर्तिका मिश्रा को इस बार ‘उम्मीदों की किरण’ सम्मान के लिए चुना गया। सम्मान समारोह 23 नवंबर  को मुस्कान इंस्टीट्यूट में सम्पन्न होगा जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जेडीसी बैंक के चेयरमैन बृजभूषण सिंह मुन्नू और प्रमुख अतिथि के रूप मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ चिकित्सक डा. प्रशांत निरंजन समेत अन्य अतिथि हिस्सा लेंगे। मुख्य वक्ता के रूप में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. कुमारेन्द्र सेंगर रहेंगे। 

बैठक में अरविंद चौहान, सुदामा दीक्षित, सारिका तिवारी आनंद, अभय भदौरिया उपस्थित रहे।

Leave a comment