रानी लक्ष्मीबाई जयंती की पूर्व संध्या पर ABVP कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि, मूर्ति की सफाई कर किया माल्यार्पण

उरई, १८ नवंबर २०२५। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की नगर इकाई ने १९ नवंबर को मनाई जाने वाली महारानी लक्ष्मीबाई की १९७वीं जयंती की पूर्व संध्या पर टाउन हॉल स्थित रानी लक्ष्मीबाई तिराहे पर उनकी प्रतिमा की सफाई की तथा माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। नगर छात्रा प्रमुख अल्शिफा ने बताया कि कल पूरे जिले की सभी नगर इकाइयों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिला संयोजक सहयोग नामदेव ने कहा, “रानी लक्ष्मीबाई का इतिहास बुंदेलखंड और जालौन से जुड़ा है। आज की छात्राएँ उनसे प्रेरणा लेकर स्वावलंबी व सशक्त बनें।”कार्यक्रम में नगर मंत्री अमन पंडा, सह मंत्री सोम तिवारी, शिवानी नागर, जय हिंद यादव, देव वर्मा, अनमोल दुबे, अंकुश, दिव्यांश, अंशुल राठौर, प्रियांशु यादव, रौनक सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a comment

Recent posts