बुद्ध पूर्णिमा पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, सैकड़ों लोगों ने कराया परीक्षण


झांसी। बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर साध्य बुद्ध विहार, पठारिया झांसी एवं श्री भोलेनाथ खातीबाबा साईं सेवा समिति, सीपरी बाजार झांसी के संयुक्त तत्वावधान में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराकर चिकित्सकीय परामर्श प्राप्त किया।

शिविर में डॉ. जी.एस. अर्गल (नेत्र रोग विशेषज्ञ), डॉ. श्रीमती ऊषा अर्गल (स्त्री रोग विशेषज्ञ) एवं डॉ. विवेक गौतम, एमडी, असिस्टेंट प्रोफेसर मेडिकल कॉलेज झांसी द्वारा मरीजों की जांच की गई।

आयोजकों के अनुसार शिविर में लगभग 275 लोगों की नेत्र जांच, 85 महिलाओं की स्त्री रोग संबंधी जांच तथा करीब 200 लोगों का सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण, बीपी और शुगर जांच की गई। डॉ. जी.एस. अर्गल ने मोतियाबिंद से पीड़ित 25 मरीजों को नि:शुल्क ऑपरेशन के लिए तिथि भी प्रदान की।

कार्यक्रम में पूज्य भंते धम्मशील जी, पूज्य भंते प्रज्ञानंद जी, बुद्ध विहार के संरक्षक रवीन्द्र नाथ गौतम (पुलिस इंस्पेक्टर), कैलाश गौतम, संतराम पेंटर, अरविंद वर्मा, एमडी वर्मा, एलआर वर्मा, विनोद अलपुरिया, जानकी शरण, सुरेश कुमार, राम प्रताप वर्मा, अलख नारायण, रवीन्द्र पेंटर, विजय पाल, विशाल चौधरी, सुरेंद्र कुमार सहित अनेक लोगों की उपस्थिति रही।

वहीं श्री भोलेनाथ साईं सेवा समिति की ओर से संजय गौतम, बलराम वर्मा, सुधीर कुमार, संजीव बुंदेला, पंकज, रेनू श्रीवास्तव, दीक्षा, दिव्यांश, अंकित श्रीवास, अंशुल वर्मा, रॉबिन, आराधना, निविशा एवं साक्षी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग दिया।

कार्यक्रम का संचालन कैलाश गौतम ने किया, जबकि आभार अज्जू महारोलिया ने व्यक्त किया। अंत में पूज्य भंतों ने उपस्थित लोगों को आशीर्वाद प्रदान किया।

Leave a comment